![itree network solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/News-Website-Development-in-Jalandhar-AD.webp)
कपूरथला( सन्नी भगत )यूथ बीजेपी के जिला प्रधान सन्नी बैंस ने भाजपा प्रदेश अधक्ष्य सुनील जाखड़ से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और 2024 के लोकसभा चुनावो सबंधी विचार विमर्श किया।इस दौरान पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने सन्नी बैंस को 2024 जीतने का मंत्र दिया।जिस से बूथ से लेकर सेक्टर तक कैसे संगठन का कार्य मजबूत हो व प्रत्येक बूथ पर युवाओं की एक टीम गठित कर बूथ को मजबूत करने को कहा।इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा हर चुनावों में पार्टी नए वोटर्स को जोड़ने के लिए अभियान चलाती है।इस अभियान में भी भाजपा युवा मोर्चा पार्टी के लिए एक करोड़ नए वोटर्स तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े।उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा नए मतदाताओं को बताए कि 2014 के बाद से देश में क्या बदलाव हुए हैं,भारत कैसे लगातार विकास कर रहा है और सरकार इस विकास को कैसे बढ़ावा दे रही है।बीजेपी युवा मोर्चा मतदाताओं को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दे और उन्हें सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए जाने वाले कामों को बताए।इस अवसर पर यूथ भाजपा के जिला प्रधान सन्नी बैंस ने बताया कि साल 2024 की लोकसभा में भाजपा युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा तथा घर-घर जाकर लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मिलने वाली सहूलतों और योजनाओं संबंधी जागरूक किया जाएगा।बैंस ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूथ भाजपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मोदी सरकार की युवा और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/08/Johal-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ortho-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/08/HMV-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Harshita-Medicare-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Dicore-Bath-Fittings-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Sunder-Malai-Paneer-Ad.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Sunder-Diwali-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/PMG-Hospital-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0005.jpg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/collegiate-ad.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Aar-Kay-AD.jpeg)