जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन,

जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन,

जालंधर कैंट: आज जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्टी उम्मीदवार दीपक बाली के आदरणीय माता श्रीमती सरला देवी एवं पिता श्री धर्मपाल बाली ने विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला।

दीपक बाली को जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय खुलने से इलाके के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं और जरूरी कार्यों के संबंध में सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकेंगे। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जाएंगे। यह कार्यालय जनता और पार्टी के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगा।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित प्रमुख हस्तियों में लोकसभा इंचार्ज रमनीक सिंह रंधावा, जिला प्रधान अमृतपाल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, दोआबा यूथ इंचार्ज गुरिंदर सिंह शेरगिल, दोआबा मीडिया सचिव आत्म प्रकाश सिंह बबलू, कैंट संगठन इंचार्ज सुभाष भगत, जिला सचिव जसकरण सिंह, पार्षद मोंटू सभरवाल, पार्षद पति राजेश भाटिया, पार्षद मिंटू जुनेजा, पार्षद पति सुरिंदर सांपला, वार्ड इंचार्ज सिमरनजीत कौर ओबराय, ट्रेड कमिशन हलका कैंट के चेयरमैन बिन्नी जुनेजा, ब्लॉक प्रधान अर्श माहल, विशाल सेखड़ी, सिमरनजीत कौर रंधावा, शुभाष शर्मा, मनजीत सिंह सूरी और वार्ड इंचार्ज इंद्रजीत सिंह सोनू सहित विभिन्न वार्डों के इंचार्ज, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, चेयरमैन तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दीपक बाली के नेतृत्व में जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करना है।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पार्टी की मजबूती और दीपक बाली की सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *