वार्ड नंबर 23 में बैठक कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प,

वार्ड नंबर 23 में बैठक कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प,

जालंधर, 14 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 23 में भाजपा युवा नेता सुमित पठानिया के निवास स्थान पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के कल्याण, गरीबों के उत्थान, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और देश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

राठौर ने कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा करने के बजाय प्रदेश को झूठे प्रचार और राजनीतिक बयानबाजी में उलझाकर रख दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, नशे की समस्या, बेरोजगारी और विकास कार्यों की स्थिति को लेकर आम जनता में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता अपने वोट की ताकत से इस सरकार को जवाब देगी।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे चुनाव तक सीमित न रहकर लगातार जनता के बीच रहें, लोगों की समस्याएं सुनें और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के सहयोग से 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्लिक, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भाजपा सेल एवं मोर्चा के कोऑर्डिनेटर संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह, बाबू अरोड़ा, अमित पठानिया, भानु पठानिया, राजेंद्र शर्मा, कुलदीप भाटिया, राजीव तिवारी, हीरालाल, जसविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *