चंडीगढ़, 11 नवंबर 2026 (Sunny Bhagat) :- पंजाब मंडी बोर्ड को चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान वर्ल्ड यूनियन ऑफ़ होलसेल मार्केट्स के ‘मेजर इनोवेशन अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने की खुशी में आज मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में विशेष समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके पर बोर्ड के समूह उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह के दौरान मुख्य कार्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट को फूलों के गुलदस्ते भेंट करके इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इस मौके पर स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि यह अवार्ड सिर्फ पंजाब मंडी बोर्ड का ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब और देश का मान-सम्मान है। यह उपलब्धि मंडी बोर्ड के हर अधिकारी, कर्मचारी और स्टाफ की दिन-रात की अथक मेहनत, समर्पण और ईमानदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मान हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा देते हैं, ताकि भविष्य में किसानों, आढ़तियों और उपभोक्ताओं के लिए और बेहतर तथा आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।
स. बरसट ने समूह स्टाफ को भविष्य में भी इसी तरह पूरी तनदेही, जोश और लगन के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंडी प्रणाली में आधुनिक और नई तकनीकों को शामिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को विश्व स्तर पर मान्यता मिलना इस बात का प्रमाण है कि पंजाब मंडी बोर्ड सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह भारत के कृषि मंडीकरण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि वर्ल्ड यूनियन ऑफ होलसेल मार्केट्स के इतिहास में पहली बार भारत के किसी मंडी बोर्ड को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल पंजाब के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह राज्य के कृषि मंडीकरण के आधुनिक ढांचे के विश्वस्तरीय होने को दर्शाती है।
इस मौके पर मौजूद समूह अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकसुर होकर मंडी बोर्ड की तरक्की, उन्नति और सर्वपक्षीय विकास के लिए पहले से भी अधिक जोश और समर्पण के साथ काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में पंजाब के किसानों की भलाई और मंडियों के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर श्री कुमार अमित (आई.ए.एस.) सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, स. जतिंदर सिंह भंगू इंजीनियर-इन-चीफ, स. हरजीत सिंह संधू (पी.सी.एस.) संयुक्त सचिव, स. गुरिंदर सिंह चीमा मुख्य इंजीनियर, स. अमनदीप सिंह मुख्य इंजीनियर सहित समूह डी.जी.एम. और अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही पंजाब मंडी बोर्ड कर्मचारी यूनियन के सदस्यों की ओर से भी चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट को फूलों का गुलदस्तां देकर इस अंतरराष्ट्रीय प्राप्ति के लिये बधाई दी गई। समारोह के अंत में मुंह मीठा करवाकर इस खुशी को मनाया गया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान पंजाब मंडी बोर्ड के भविष्य के विकास और नई बुलंदियों की ओर बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
………………………..

