केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में राकेश राठौर ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मिल रहा भाजपा को भरपूर समर्थन

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में राकेश राठौर ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मिल रहा भाजपा को भरपूर समर्थन

जालंधर, 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों के साथ लगातार बैठकें कर केंद्र सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।


इसी कड़ी में आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 सूर्या एन्क्लेव में स्वतंत्र तिवारी और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में सरदार कमलजीत सिंह वार्ड 20 गुरु नानकपुरा में अशोक कुमार के निवास स्थान पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद करते हुए राकेश राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसान हितों और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार राष्ट्रसेवा, विकास और जनकल्याण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं। इन योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की सही जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।

राकेश राठौर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास और जनसमर्थन ही किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत होता है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ लगातार हो रहा संवाद और बैठकों में उनकी भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि लोग विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना चाहते हैं। भाजपा इसी संवाद को आगे बढ़ाते हुए जनता के बीच अपनी नीतियों और विचारों को रख रही है।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान और बैठकों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जा सके और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना जा सके।

इस बैठक में भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, सुरेश शर्मा सनी शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, युवा मोर्चा प्रभारी संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा,राजीव तिवाड़ी, अनूप तिवाड़ी,कुलदीप भाटिया, सनी शर्मा,कपिल मल्होत्रा,सोनू,रोमी वर्मा,बवलेश गुप्ता,लुथरा,दीपक शर्मा, और राजेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *