फिरोजपुर। चोरी के केस में पकड़ा आरोपी थाना सिटी जीरा से हथकड़ी खोल भाग गया। पुलिस अदालत में पेश कर आरोपी को थाना में लेकर आई थी।
थाना सिटी जीरा पुलिस ने सोमवार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नवजोत वासी मुहल्ला जटां वाला, जीरा जिला फिरोजपुर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर मुलाजिम उसे थाना सिटी में लेकर आए थे।
आरोपी को थाना में बनी मैस के साथ वाले कमरे में बैठा दिया था। आरोपी ने हथकड़ी में से अपने गुट निकाल कर साथ में बनी सीढ़ी के माध्यम थाना की छत पर चढ़ गया और वहां से कूद कर भाग गया।
आरोपी के थाना से भागने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी की गई लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। थाना सिटी जीरा पुलिस ने आरोपी नवजोत के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का काबू कर लिया जाएगा।