पंजाब मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, लॉन्च हुए PMA के आईडी कार्ड और स्टिकर

पंजाब मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, लॉन्च हुए PMA के आईडी कार्ड और स्टिकर

जालंधर। पंजाब मीडिया एसोसिएशन (PMA) की मासिक बैठक का आयोजन चेयरमैन राजीव धामी की मौजूदगी में तथा पंजाब प्रधान राजेश थापा के नेतृत्व में किया गया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकारों के हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बैठक के दौरान पंजाब मीडिया एसोसिएशन द्वारा आधिकारिक तौर पर PMA के आईडी कार्ड और स्टिकर लॉन्च किए गए। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों को उनके आईडी कार्ड एवं PMA के स्टिकर वितरित किए गए। पदाधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे संगठन को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब प्रधान राजेश थापा ने कहा कि पंजाब मीडिया एसोसिएशन लगातार पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में संस्था के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें रमेश गाबा (वाइस प्रेसिडेंट पंजाब), बलराज सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), हरजिंदर सिंह हैप्पी (वाइस प्रेसिडेंट पंजाब), एडवोकेट रवि विनायक (लीगल एडवाइजर पंजाब), गौरव गोयल (कैशियर), सतीश कश्यप (जॉइंट सेक्रेटरी), देव अरोड़ा (सेक्रेटरी), दीपक सैनी (जॉइंट सेक्रेटरी पंजाब) तथा रवि कुमार (जॉइंट सेक्रेटरी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठन से कई नए सदस्यों को भी जोड़ा गया। लखविंदर सिंह, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, रंजीत सिंह तथा अन्य सदस्यों ने पंजाब मीडिया एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कर संस्था का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए चेयरमैन राजीव धामी एवं पंजाब प्रधान राजेश थापा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब मीडिया एसोसिएशन आने वाले समय में राज्यभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकता, मजबूती और पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

पंजाब मीडिया एसोसिएशन लगातार पत्रकारों की एकता, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज बनकर उभर रही है तथा संगठन का विस्तार पूरे पंजाब में तेजी से हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *