गरीब बेटियों का शगुन भी खा गए कट्टर ईमानदार कहलाने वाले : विजय सांपला

गरीब बेटियों का शगुन भी खा गए कट्टर ईमानदार कहलाने वाले : विजय सांपला

जालंधर, 19 नवंबर ( KPD News ): भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने पंजाब सरकार की आशीर्वाद (शगुन) योजना में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली राशि में भी हेराफेरी करना बेहद शर्मनाक है। कट्टर ईमानदार कहलाने वाली सरकार के शासन में गरीबों का शगुन भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमृतसर जिले में 10 लाभार्थियों के खातों में 57 बार राशि ट्रांसफर की गई। एक लाभार्थी के खाते में 13 एंट्री, जबकि कुछ खातों में 8-8 बार राशि डाली गई। विभागीय जांच में 62 मामलों में गलत भुगतान सामने आए हैं। यह केवल प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि सरकारी खजाने और गरीब परिवारों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है।

विजय सांपला ने कहा कि राज्य सरकार ने मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी है और पूरा दोष निचले स्तर के अधिकारियों पर मढ़ा जा रहा है। लेकिन इस घोटाले की तारें कहां तक जुड़ी हैं और इसके पीछे कौन बड़े नेता या अधिकारी शामिल हैं, इसका खुलासा करने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। पंजाब के सभी जिलों में पिछले वर्षों के दौरान किए गए भुगतानों की जांच कर दोषियों को बेनकाब किया जाए और गरीबों की लूटी गई राशि वापस दिलाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *