गरीब परिवारों को राशन वितरित कर मनाया सरदार सुरिंदर सिंह कैरों ने अपना जन्मदिन

गरीब परिवारों को राशन वितरित कर मनाया सरदार सुरिंदर सिंह कैरों ने अपना जन्मदिन

जालंधर। एंटी क्राइम एंटी करप्शन एसोसिएशन इंडिया नीति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुरिंदर सिंह कैरों ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं गरीब 50 परिवारों को Idfc वितरित करके मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को राशन ओर कम्बल देकर सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया।

सरदार सुरिंदर सिंह कैरों ने कहा कि जन्मदिन जैसे खुशी के अवसरों पर जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजसेवा, गरीबों की सहायता और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।


इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों जत्थेदार बाबा लखवीर सिंह जी तरना दल, सुरिंदर सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष एसीएसी इंडिया, सफरी जी जनरल सेक्टएसी इंडिया, डॉ कुलवंत राय , बलविंदर सिंह केंद्रीय अध्यक्ष, दलजीत सिंह कैशियर, दलजीत पन्नू अध्यक्ष महिला सेल केंद्रीय, कौशल शर्मा जी, डॉ जसपरीत सिंह विरदी, दिनेश कुमार जी, सुनील शर्मा, बाबा तलविंदर सिंह जी तरना दल, एस इंद्रजीत सिंह जी, सुखविंदर सिंह जी, मैडम राज रानी, ​​श्री शिव कुमार बिल्ला सरदार दविंदर सिंह जौहल जी ने सरदार सुरिंदर सिंह कैरों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *