जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

जालंधर, 19 अक्टूबर। जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के प्रधान शीतल अंगुराल के नेतृत्व में आज सैकड़ों नौजवानों, महिलाओं और भाजपा के पार्षदों, मंडल प्रधान,जिला कार्यक्रणी के सदस्यों समेत कार्यकर्ताओं ने नशे के कारोबार, गुंडागर्दी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बाबू जगजीवन राम चौक में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जालंधर वेस्ट में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

शीतल अंगुराल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी सरकार में विधायक एवं मंत्री महिंद्र भगत के क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में कुछ ऐसे लोग, जो कथित तौर पर आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्रियों के साथ अखबारों में नजर आते हैं वे लोग नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े होने के आरोपों के बीच नौजवानों की मौतों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है, लेकिन सरकार नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम दिखाई दे रही है। जिस वजह से नशा जालंधर वेस्ट में हर गली में पहुंच चुका है जिसकी वजह से नौजवानों की जान जा रही है।

शीतल अंगुराल ने आगे आरोप लगाया कि जालंधर वेस्ट में कुछ मेडिकल स्टोरों के माध्यम से नशीले पदार्थों की बिक्री, अवैध शराब और लॉटरी के नाम पर दड़ा-सट्टा चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार नशे के खिलाफ गंभीर है, तो इन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेताओं की कथित राजनीतिक छत्रछाया के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

शीतल अंगुराल ने कहा कि “जालंधर वेस्ट में आज कानून का राज नहीं, बल्कि जंगल राज जैसी स्थिति बन चुकी है। जब नौजवान नशे से अपनी जान गंवा रहे हों, महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हों तथा अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आएं, तो सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा जनता की आवाज बनकर नशा तस्करों और गुंडागर्दी के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और पंजाब सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए सड़कों से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक आवाज उठाएगी।

इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज , हिमांशु शर्मा,मंडल अध्यक्ष ऋषि बहल,हिमांशु शर्मा , तरविंदर सोई पार्षद, अशोक चड्ढा ,योगेश मल्होत्रा ,आदित्य शर्मा ,सुशांत कोहली ,रवि विनायक ,दविंदर खेड़ा ,राजीव वर्मा ,लक्की वीरदी ,गोल्डी भाटिया ,बॉबी सिंह राठौड़ ,रजत खुराना ,साहिल गुप्ता ,साधु शरण पांडे ,कुमद शर्मा ,निखिल अरोड़ा ,नीटू महाजन ,सचिन अरोड़ा, हरीश ढल, अजय ठाकुर. दर्शन लाल भगत . पार्षद अजय बबल.दिनेश भगत .सचिन सरीन.सुरेश खुराना .अशोक भगत. एम पी शर्मा. संजीव कुमार. बॉबी कश्यप .बॉबी भगत. मोहित भगत,सुनील चोपड़ा , भुल जी, प्रदीप खुल्लर , गीता पॉल, संजीव शर्मा, विंकल बिल्ला, साहिल भगत।राज कुमार(सोनू चौहान),तजिंदर कुमार(बोनी),कुकू भारद्वाज ,हरिंदर शर्मा ,राजिंदर पाल (बिल्ला), राजन सोंधी ,सुनील चौहान ,सुरिंदर शिंदा ,विजय राणा ,राकेश कुमार (रिंकू),दीपक बावा ,सीमा रानी ,प्रदीप भगत, राजेश शूर,मुनीश बल
कृष्णा मेनिया सुनील मोंटू वरुण तनेजा शिव शर्मा विकास शर्मा सचिनजीत अरोड़ा कुणाल शर्मा सौरव सहदेव पंकज सरंगल मुरारी लाल मनदीप सिंह दलेर सिंह चट्ठा आदि सैंकड़ों की संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैप्शन- जालंधर वेस्ट विधानसभा मे फेल कानून व्यवस्था नशा तस्करी के खिलाफ पुतला फूक प्रदर्शन करते शीतल अंगूराल, दविंदर भारद्वाज, अश्वनी अटवाल, दर्शनलाल भगत, मंजीत सिंह टीटू व अन्य|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *