पंजाब जानना चाहता है कि अमित शाह को नशे की समस्या की याद अचानक तभी क्यों आई, जब भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम शुरू की: बलतेज पन्नू

पंजाब जानना चाहता है कि अमित शाह को नशे की समस्या की याद अचानक तभी क्यों आई, जब भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम शुरू की: बलतेज पन्नू

Jalandhar 18 अक्टूबर 2026: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि वे पंजाब को नशे की समस्या पर उपदेश देना बंद करें और इसकी बजाय यह बताएं कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के रास्ते देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि शाह को इस मुद्दे पर बोलने की याद तभी क्यों आई, जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत निर्णायक कार्रवाई शुरू की हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देते हुए आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “अमित शाह जी, आप देश के केंद्रीय गृह मंत्री हैं और पंजाब आपका स्वागत करता है। पंजाब के लोग यह जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ शुरू किए जाने के बाद से ही आपको यह सब याद क्यों आने लगा है। आपको पंजाब के लोगों को यह भी बताना चाहिए कि मुंद्रा पोर्ट के रास्ते देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए आपने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *