जालंधर, 18 जुलाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज ने भाजपा जालंधर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक समर्पित, अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ता को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा।
मनीष विज ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की वर्षों से पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।

