अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन को मिलेगी नई मजबूती – राजेश कपूर

अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन को मिलेगी नई मजबूती – राजेश कपूर

जालंधर, 18 जुलाई। भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर ने भाजपा जालंधर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक अनुभवी, समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियां बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगी।

राजेश कपूर ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की वर्षों से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एकजुट होकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

कपूर ने आशा जताई कि भाजपा जालंधर शहरी आने वाले समय में संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *