जालंधर, 18 जुलाई। भाजपा जिला सचिव अमित भाटिया ने भाजपा जालंधर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अशोक सरीन जैसे युवा, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी नेतृत्व ने एक सराहनीय निर्णय लिया है।
उन्होंने इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से जालंधर में भाजपा संगठन को नई मजबूती और नई दिशा मिलेगी।
अमित भाटिया ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन विस्तार, जनसंपर्क और जनसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

