![itree network solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/News-Website-Development-in-Jalandhar-AD.webp)
जालंधर: ( सन्नी भगत) स्मार्ट सिटी का दर्जा तो जालंधर को मिल गया लेकिन यहां के लोग अव्यवस्था के शिकार हुए पड़े हैं। अगर यकीन नहीं तो वार्ड नंबर 68 गांधी कैंप में आ जाइए। यहां कबीर मंदिर की मुख्य गली में सीवरेज के पानी का समुद्र आपको साल के 12 महीने दिख जाएगा।
नारकीय जीवन जी रहे लोगों का आज गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पंजाब सरकार, नगर निगम, पार्षदों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जेई मुलखराज और सुपरवाइजर बॉबी उनकी समस्याओं को अनदेखा करते हैं जिसका खामियाजा उन्हें गंदगी में रहकर चुकाना पड़ता है।
लोगों ने कहा कि यहां इतना गंदा पानी फैला हुआ है कि उनके रिश्तेदार अब उनके पास आने से कतराने लगे हैं। बच्चों को नई नई बीमारियां लग रही हैं और निगम और पंजाब सरकार लगता है सोई हुई पड़ी है। प्रदर्शनकारियों ने दो दो पार्षदों के एरिया में यह गली लगती है और हर वक्त समस्या बनी रहती है।
इस गली व आसपास के करीब तीन चार सौ परिवारों का कहना है कि उन्हें लगता है कि वे पिछले जन्म की कोई सजा भुगत रहे हैं जोकि इस गंदगी भरे माहौल में उन्हें रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगता है पूर्व कांग्रेस सरकार की तरह आप सरकार भी सोई हुई है।
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/08/Johal-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ortho-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/08/HMV-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Harshita-Medicare-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Dicore-Bath-Fittings-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Sunder-Malai-Paneer-Ad.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Sunder-Diwali-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/PMG-Hospital-AD.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0005.jpg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/collegiate-ad.jpeg)
![iTree Network Solutions +91-8699235413](http://khabrapunjabdiya.com/wp-content/uploads/2023/11/Aar-Kay-AD.jpeg)