पठानकोट। नरोट मेहरा से सटे एक गांव में 35 वर्षीय महिला अपने तीन बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी की आयु 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है।परिजनों ने मामले की शिकायत थाना सदर में दर्ज करवाई है। महिला के पति सन्नी ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तब से आज तक दोनों के बीच सब ठीक-ठाक चलता रहा। कुछ देर पहले उनके शरीके में ही लगते लड़के का घर में आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग तक बात पहुंच गई, जिसका उन्हें अंदाजा तक नहीं लगा। दिवाली से दो दिन पहले वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई। शाम को जब वह घर आया तो पत्नी को घर में न देखकर उसे शक हुआ। देर शाम तक उसका पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन रिश्तेदारों के पास भी पता करवाया, लेकिन वह नहीं मिली। कहा कि उसके तीन बच्चे हैं और वह मेहनत मजदूरी करके घर चलाता था। सन्नी ने पुलिस से मांग की है कि वह उसकी पत्नी व प्रेमी का जल्द से जल्द पता लगाकर उसे इंसाफ दिलाया जाएं।
Trending
- ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ
- ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ
- ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟਾਂ-ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕਰਕੇ ਤਿੰਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ
- राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर में श्रर्दापूर्वक मनाया देवी राजरानी जी का जन्मदिन एवं मूर्ति स्थापाना दिवस
- ਲਿਟਲ ਸਕਾਲਰਜ਼ ਸਕੂਲ ਸ਼ਿਵਾਲਿਕ ਸਿਟੀ ਸੈਕਟਰ 127 ਖਰੜ ਮੋਹਾਲੀ ਵੱਲੋਂ ਗਾਂਧੀ ਜਯੰਤੀ ਮਨਾਈ ਗਈ।
- वेस्ट में अवैध शराब का फेस्टिवल सीजन शुरू, तस्कर लगा रहे सरकार को चूना
- ਨਜਾਇਜ਼ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ
- स्वर्गीय श्रीमती सुमन शर्मा को शहर के राजनेताओं,धार्मिक संगठनों,व शहर के प्रमुख लोगों ने दी श्रद्धांजलि