सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया गया : राजेश बाघा

सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया गया : राजेश बाघा

सेंट्रल 1 नवंबर 2026 – सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूम-धाम और श्रद्धा के साथ सरहंद में मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री गेजा राम वाल्मीकि जी उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब द्वारा किया गया।

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में श्री राजेश बाघा जी पूर्व चेयरमैन पंजाब राज्य आयोग अनुसूचित जातिया एवं महामंत्री भाजपा पंजाब पहुंचे। उनके साथ श्री पुष्पिंदर सिंगल जी जिला प्रभारी भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ, श्री विभोर गर्ग जी प्रवक्ता भाजपा लुधियाना और श्री दविंदर जग्गी जी MC (भाजपा लुधियाना) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया और समाज की एकता के लिए प्रार्थना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *