Jalandhar रेलवे ने ट्रेन संख्या 26406/26405 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, यह ट्रेन अब पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी और ब्यास के बजाय पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला जंक्शन के रास्ते चलेगी।
इसके अलावा ट्रेन का नॉन-रनिंग डे मंगलवार से बदलकर शनिवार कर दिया गया है। अब यह सप्ताह में 6 दिन चलेगी और शनिवार को उपलब्ध नहीं होगी। अमृतसर से यह 16 जून तो कटरा से 17 जून को चलेगी।
इस बदलाव से गुरदासपुर और बटाला के यात्रियों को सीधे वंदे भारत की कनेक्टिविटी मिलेगी।

