पंजाब में आतंकी पन्नू के 3 गुर्गे पकड़े:₹2 हजार में बठिंडा के स्कूलों में लिखे खालिस्तानी नारे, विदेशों से हुई फंडिंग

पंजाब में आतंकी पन्नू के 3 गुर्गे पकड़े:₹2 हजार में बठिंडा के स्कूलों में लिखे खालिस्तानी नारे, विदेशों से हुई फंडिंग

पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये बठिंडा के गांव भिस्सियाना और मननवाला के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख रहे थे।

यह कार्रवाई अमेरिका में बैठे संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर की जा रही थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बठिंडा एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विदेश में बैठे पवनप्रीत सिंह उर्फ दीप चाहल (पन्नू का करीबी) के वह टच में थे। उसके कहने पर उन्होंने ये नारे लिखे थे। इस काम के लिए 2000 रुपए मिले थे।

इससे पहले भी इसी साल पन्नू के लिए खालिस्तानी पोस्टर लगाने के कई मामले सामने आए। इनमें पन्नू और उसके सहयोगियों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज हुई। इसमें 12 लोगों को अरेस्ट भी किया गया।

विदेश से हुई फंडिंग पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है कि आरोपियों को इसके लिए विदेश से फंडिंग हुई है। इसी कारण ये देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हुए। तीनों भड़काऊ नारे लिखकर अशांति फैलाने की कोशिश में थे। पुलिस ने एक्शन लेते हुए इन्हें पकड़ लिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कब से यह पन्नू से जुड़े हुए थे। पुलिस यह भी तलाश कर रही है कि उन्होंने पंजाब के अन्य जिलों में तो पहले कोई वारदात नहीं की।

पन्नू के 6 जगहों पर पोस्टर लगाए गए 2025 में पन्नू के खालिस्तानी पोस्टर 6 जगह लगवाने का मामला सामने आया है। पन्नू और उसके सहयोगियों के खिलाफ 4 प्रमुख FIR दर्ज हुई। ये UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम), IPC की धाराओं (जैसे 153A-देशद्रोह, 505-धमकी) और राज्य कानूनों के तहत हैं। वहीं, अब तक 12 लोग अरेस्ट किए जा चुके है। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने 35 से लेकर 50 हजार रुपए के लिए ये पोस्टर लगाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *