जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने 14 दिवसीय मंडल प्रवास अभियान का किया शुभारंभ

जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने 14 दिवसीय मंडल प्रवास अभियान का किया शुभारंभ

जालंधर, 1 अगस्त ( KPD NEWS ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने 14 दिवसीय मंडल प्रवास अभियान का शुभारंभ मंडल नंबर-4 के अध्यक्ष आशीष सहगल और मंडल प्रभारी जिला सचिव अमित भाटिया को साथ लेकर किया।

इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, मार्केट एसोसिएशनों, वार्ड उम्मीदवारों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया।

अपने मंडल प्रवास की शुरुआत अशोक सरीन हिक्की ने विक्रमपुरा स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर एवं आशीर्वाद प्राप्त कर की। इसके उपरांत उन्होंने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सीवरेज बोर्ड के पूर्व चेयरमैन विनोद शर्मा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रवीण शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचकर भाजपा जालंधर शहरी की वरिष्ठ महिला नेत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रवास के दौरान उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुख अनिल आर्य के निवास स्थान पर बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर चर्चा की। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल गुप्ता,आशु गुप्ता (पेठे वाले) के निवास स्थान पर वार्ड उम्मीदवारों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।

अशोक सरीन हिक्की ने किला मोहल्ला स्थित भाजपा नेता मोनू पुरी के निवास स्थान पर शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस अवसर पर पुनीत कैप्टन एवं विपिन शर्मा ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल होने की घोषणा की, जिनका अशोक सरीन हिक्की ने पार्टी में स्वागत किया।
मंडल प्रवास के दौरान अड्डा होशियारपुर चौक स्थित दीपक कार्ड्स में भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां नवनीत कुमार ने उनका अभिनंदन किया।

इसके पश्चात भाजपा नेता दिनेश खन्ना के सहयोग से माई हीरा गेट स्थित बाबा महाकाल धाम में प्रबंधन द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके उपरांत भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश खन्ना के नेतृत्व में माई हीरा गेट मार्केट भैरों बाजार एसोसिएशन द्वारा अशोक सरीन हिक्की का सम्मान किया गया। और उसके उपरांत भाजपा नेता हैप्पी दीवान के नेतृत्व में अटारी बाजार शू मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान दविंदर सिंह मनचंदा, महामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण हांडा की दुकान पर आयोजित बैठक में शू मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों की जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और मंडल प्रवास का उद्देश्य कार्यकर्ताओं, बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आगामी दिनों में सभी मंडलों का प्रवास किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के सुझावों को संगठनात्मक कार्ययोजना में प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भोला शर्मा, मीनू शर्मा, कंचन शर्मा,कमलजीत कौर गिल, शशि चढा ,विनोद बाला, मधु शर्मा, कमलेश गुप्ता, दलवीर दुरेजा, अरविंद गुप्ता,सोनू पुरी, विवेक पब्बी,सनी शर्मा,अनुज शारदा,गौरव राय,अर्जुन हैप्पी,ब्रिज गुप्ता,शुभम शर्मा,हेमंत खन्ना विजय चढा राकेश गुप्ता,वेद आर्य,शशि भगत,वीनू नय्यर,रतन लाल,वनीत सहगल,अशोक कपूर, इंद्रजीत राही,बावा चौधरी, अमित महेंद्रु, इंद्रजीत सहगल, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *