जालंधर 28 मई (सन्नी भगत )भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश कपूर ने श्री केवल सिंह ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजेश कपूर ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर भारी उत्साह है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
राजेश कपूर ने विश्वास जताया कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा पंजाब में जनहित और विकास की राजनीति को मजबूती से आगे बढ़ाएगी तथा पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ेगा।
