केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में 2027 में भाजपा जीत का परचम लहराएगी : शीतल अंगूराल

केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में 2027 में भाजपा जीत का परचम लहराएगी : शीतल अंगूराल

जालंधर 28मई (सन्नी भगत )वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने श्री केवल सिंह ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शीतल अंगूराल ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक मेहनती, जुझारू और अनुभवी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में जीत का परचम लहराएगी और प्रदेश में विकास व जनहित की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *