जालंधर के बबरीक चौक पर सुबह 8 बजे दो स्नैचर एक व्यक्ति की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित विनय मल्होत्रा ने बताया कि वह दफ्तर जा रहे थे, तभी पल्सर बाइक सवार दो युवक आए और गले से चेन तोड़ ली। चेन बचाने की कोशिश में विनय गिर गए और घायल हो गए। उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 5 में शिकायत दर्ज कराई है। SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

