संगठन को और मजबूत बनाएंगे नए मंडल अध्यक्ष : अशोक सरीन हिक्की

संगठन को और मजबूत बनाएंगे नए मंडल अध्यक्ष : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर, 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से नॉर्थ विधानसभा एवं केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।

घोषित नियुक्तियों के अनुसार रोज पार्क मंडल का अध्यक्ष दिनेश महेंद्रू, मकसूदां मंडल का अध्यक्ष मंडल मनहर पाषाण, प्रागपुर मंडल का अध्यक्ष जनरल सिंह डिंपला तथा रामा मंडी मंडल का अध्यक्ष चंदन रखेजा को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां एवं कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचते हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *