जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष श्री अशोक सरीन जी की अध्यक्षता में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के 11 प्रमुख व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा में अपना विश्वास व्यक्त किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में मोहम्मद सलीम, जमील अहमद खान, समीम अहमद, अकबर अनवर, अलाउद्दीन, अख्तर, सकील अहमद, सलीम अहमद, मोहम्मद मुस्ताक, मंसूर एवं हमीद अहमद शामिल हैं।
इस अवसर पर विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सरदार परमिंदर सिंह बराड़ जी, पूर्व विधायक श्री के.डी. भंडारी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दिनेश ढल्ल जी, भाजपा जालंधर के विभिन्न सेल के कन्वीनर श्री संजीव मनी जी तथा मंडल अध्यक्ष श्री शाम शर्मा जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकासपरक नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्ग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के प्रमुख व्यक्तियों का भाजपा परिवार में शामिल होना सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला कदम है। इन सभी नए सदस्यों के जुड़ने से जालंधर में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
अंत में सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की गई।
भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए सभी 11 नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

