पुलिस कमिश्नर से होम हेल्थ केयर वेलफेयर एसोसिएशन की अहम बैठक, डिफॉल्टर होम हेल्थ केयर एजेंसियों पर जल्द हो सकती है सख्त कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर से होम हेल्थ केयर वेलफेयर एसोसिएशन की अहम बैठक, डिफॉल्टर होम हेल्थ केयर एजेंसियों पर जल्द हो सकती है सख्त कार्रवाई

जालंधर, 6 अगस्त (KPD News) : होम हेल्थ केयर वेलफेयर एसोसिएशन, जालंधर के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर, जालंधर से मुलाकात कर होम हेल्थ केयर सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। एसोसिएशन ने सर्वप्रथम पुलिस कमिश्नर को पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से विशेष बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा, पारदर्शिता तथा मरीजों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना रहा।

बैठक के दौरान एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन के समक्ष उन होम हेल्थ केयर एजेंसियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जो निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन नहीं कर रही हैं। चर्चा के अनुसार ऐसे डिफॉल्टर होम हेल्थ केयर एजेंसियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

एसोसिएशन के प्रधान रविंदर सिंह व उपप्रधान रोहित जयसवाल ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन, जवाबदेही और विश्वसनीयता बढ़ाने के साथ-साथ मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

हेल्थ केयर एसोसिएशन, जालंधर ने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

इस मौके एसोसिएशन के महासचिव निगेश कुमार, सेक्रेट्री अमनदीप कौर, देविंदर सिंह, ज्योति, अमनदीप सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *