जालंधर, 18 अगस्त 2026 (मंगलवार): भूर मंडी, जी.टी. रोड (जालंधर) में पासी परिवार की ओर से माँ चिंतपूर्णी जी के पावन मेले के उपलक्ष्य में चौथे विशाल महा भंडारे (लंगर) का आयोजन बेहद श्रद्धा व धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री राकेश राठौर जी विशेष रूप से उपस्थित हुए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर लंगर सेवा में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा भाजपा नेताओं का चुनरी व सिरोपाओ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
राकेश राठौर ने आयोजकों को दी बधाई:
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश राठौर जी ने पासी परिवार व समस्त आयोजकों को इस सफल व पवित्र आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा:
”धार्मिक आयोजनों और निस्वार्थ लंगर सेवा से समाज में आपसी भाईचारे और धर्म के प्रति आस्था को मजबूती मिलती है। ऐसे सेवा कार्य लगातार होते रहने चाहिए ताकि आम जनता की ईश्वर और धर्म में श्रद्धा बनी रहे और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।”
विशेष रूप से उपस्थित हुए भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नसीब चंद बुग्गा ने भी पासी परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और माँ चिंतपूर्णी जी से शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
ये सभी रहे मुख्य रूप से उपस्थित:
इस विशाल भंडारे के सफल आयोजन में संदीप पासी (रिंकू), प्रदीप सोनकर, विवेक पासी, सहित क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
माँ चिंतपूर्णी जी के चौथे महा भंडारे में लंगर सेवा के दौरान सम्मिलित होते भाजपा पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, स्पोर्ट्स सेल प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा,राजेंद्र शर्मा, संदीप पासी, व अन्य।

