पंजाब ने मुगलों-अंग्रेजों से लड़ा, अब नशे के खिलाफ लड़ने की बारी: बघेल

जालंधर : 29, सितंबर भाजपा पंजाब को नशामुक्त और विकसित राज्य बनाना चाहती है। पंजाब की पहचान कभी वीरता, हॉकी और जिंदादिली के लिए होती थी, लेकिन आज राज्य नशे की समस्या से जूझ रहा है। इसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। यह बातें नशा मुक्त पंजाब यात्रा के 12वें दिन शाहकोट में रैली के दौरान मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने कहीं।

मंगलवार को शाहकोट, नकोदर और जालंधर कैंट में रैली निकाली गई। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य व पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अविनाश राय खन्ना, पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी डा. अमरजीत सिंह गिल, सुशील रिंकु, नरेंद्र चन्नी, कर्मजीत चौधरी, राजेंद्र बिट्‌टा, सर्बजीत सिंह मक्कड़ और रवि करण काहलों समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बघेल ने कहा कि पंजाब वह धरती है, जिसने मुगलों और अंग्रेजों से मुकाबला किया। अब नशे के खिलाफ लड़ने की बारी है। युवाओं को नशे की जगह हॉकी, मेडल और वीरता की ओर बढ़ना चाहिए तथा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं पर चलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में थानों के बाहर तक नशा बिकने और होम डिलीवरी होने की बातें सामने आ रही हैं। नशे के कारण कई परिवारों के घर और खेत तक बिक गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दावा कर रही है कि नशे के नेटवर्क पर लगाम लगाई गई है, जबकि जमीनी हालात अलग हैं। पुलिस के हाथ बांध रखे गए हैं। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां कभी गैंगस्टर खुलेआम घूमते थे, लेकिन भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। पंजाब को भी ऐसी ही सरकार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि गुरुओं की धरती पंजाब की पहचान आज नशे से जुड़ना चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के दर्द को समझते हुए नशे के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया है। बघेल ने कहा कि यदि पंजाब की जनता चाहती है कि आने वाली पीढ़ी नशे से दूर रहे तो भाजपा को मौका देना चाहिए। उन्होंने डबल इंजन सरकार को पंजाब की समस्याओं का समाधान बताया।

—-
राजनीतिक और नशे के आतंकवाद से जूझ रहा पंजाब: जगबीर सिंह बराड़

इस मौके पर पूर्व विधायक व जिला भाजपा प्रधान जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि इस समय पंजाब राजनीतिक और नशे के आतंकवाद से जूझ रहा है। लेकिन हम इसमें जीत हासिल करेंगे।
पंजाब ने मुगलों-अंग्रेजों से लड़ा, अब नशे के खिलाफ लड़ने की बारी: बघेल

– थानों के बाहर बिक रहा नशा और होम डिलीवरी भी हो रहा: बघेल

जालंधर : 29, सितंबर
भाजपा पंजाब को नशामुक्त और विकसित राज्य बनाना चाहती है। पंजाब की पहचान कभी वीरता, हॉकी और जिंदादिली के लिए होती थी, लेकिन आज राज्य नशे की समस्या से जूझ रहा है। इसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। यह बातें नशा मुक्त पंजाब यात्रा के 12वें दिन शाहकोट में रैली के दौरान मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने कहीं।

मंगलवार को शाहकोट, नकोदर और जालंधर कैंट में रैली निकाली गई। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य व पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अविनाश राय खन्ना, पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी डा. अमरजीत सिंह गिल, सुशील रिंकु, नरेंद्र चन्नी, कर्मजीत चौधरी, राजेंद्र बिट्‌टा, सर्बजीत सिंह मक्कड़ और रवि करण काहलों समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बघेल ने कहा कि पंजाब वह धरती है, जिसने मुगलों और अंग्रेजों से मुकाबला किया। अब नशे के खिलाफ लड़ने की बारी है। युवाओं को नशे की जगह हॉकी, मेडल और वीरता की ओर बढ़ना चाहिए तथा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं पर चलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में थानों के बाहर तक नशा बिकने और होम डिलीवरी होने की बातें सामने आ रही हैं। नशे के कारण कई परिवारों के घर और खेत तक बिक गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दावा कर रही है कि नशे के नेटवर्क पर लगाम लगाई गई है, जबकि जमीनी हालात अलग हैं। पुलिस के हाथ बांध रखे गए हैं। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां कभी गैंगस्टर खुलेआम घूमते थे, लेकिन भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। पंजाब को भी ऐसी ही सरकार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि गुरुओं की धरती पंजाब की पहचान आज नशे से जुड़ना चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के दर्द को समझते हुए नशे के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया है। बघेल ने कहा कि यदि पंजाब की जनता चाहती है कि आने वाली पीढ़ी नशे से दूर रहे तो भाजपा को मौका देना चाहिए। उन्होंने डबल इंजन सरकार को पंजाब की समस्याओं का समाधान बताया।

—-
राजनीतिक और नशे के आतंकवाद से जूझ रहा पंजाब: जगबीर सिंह बराड़

इस मौके पर पूर्व विधायक व जिला भाजपा प्रधान जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि इस समय पंजाब राजनीतिक और नशे के आतंकवाद से जूझ रहा है। लेकिन हम इसमें जीत हासिल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *