जालंधर वासियों को बड़ी राहत, मोहिंदर भगत, नितिन कोहली, वनीत धीर और चंदन ग्रेवाल के प्रयासों से खत्म हुई नगर निगम हड़ताल

जालंधर वासियों को बड़ी राहत, मोहिंदर भगत, नितिन कोहली, वनीत धीर और चंदन ग्रेवाल के प्रयासों से खत्म हुई नगर निगम हड़ताल

जालंधर, 28 मई: नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज संयुक्त बातचीत और विचार-विमर्श के बाद समाप्त करवा दिया गया। इस मौके पर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। लंबे समय तक चली बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया।मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों को हमेशा गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए सभी मुद्दों को आपसी सहमति और बातचीत के जरिए सुलझाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर

जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और कर्मचारियों के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालना ही सबसे बेहतर रास्ता है। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म होने से शहर की सफाई व्यवस्था फिर से पहले की तरह सुचारू होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नितिन कोहली ने कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने शहरहित को ध्यान में रखते हुए सहमति बनाई और हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारीआयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया है और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान निकालना ही सबसे अच्छा रास्ता है और भविष्य में भी कर्मचारियों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा

सफाई प्रतिनिधियों ने भी बातचीत के बाद संतोष जताया और कहा कि उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासनों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि शहरवासियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए और आपसी सहमति से हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है कर्मचारियों के इस दौरान अजय यादव जी, राज कुमार राजू जी, मनीष बाबा जी, सन्नी साहोता जी, सन्नी सेठी जी, बंटू सभरवाल जी और मिठू जी भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *