जालंधर में 1 जून से इन प्रमुख चौकों पर शुरू होगा E-Challan सिस्टम, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जालंधर में 1 जून से इन प्रमुख चौकों पर शुरू होगा E-Challan सिस्टम, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 1 जून से जालंधर के कई प्रमुख चौकों पर E-Challan सिस्टम शुरू किया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान अब कैमरों की निगरानी के जरिए स्वतः कटेंगे।

प्रशासन की ओर से शहर के 8 प्रमुख चौकों पर निगरानी बढ़ाई गई है, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। इनमें श्री गुरु रविदास चौक, फुटबॉल चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक, डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक, मॉडल टाउन और चुन्नमुन चौक शामिल हैं।

इन नियमों के उल्लंघन पर कट सकता है चालान:

बिना हेलमेट वाहन चलाना
सीट बेल्ट न लगाना
मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग
रेड लाइट जंप करना
ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं, ताकि चालान और जुर्माने से बचा जा सके। “सही नियम – सुरक्षित जीवन, बेहतर जालंधर” के संदेश के साथ नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *