जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने 187वां वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया

जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने 187वां वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया

जालंधर ( Sahil , Sunny Bhagat ) जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा 187वां वर्ल्ड फोटोग्राफी डे अपने दफ्तर 537 न्यू जवाहर नगर नजदीक गुरु नानक मिशन चौक में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपने योगदान और इस कला के महत्व पर विचार साझा किए।


कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के प्रधान राजेश थापा ने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत कैसे हुई और फोटोग्राफी के विकास ने किस तरह पूरी दुनिया में इतिहास, संस्कृति और समाज को तस्वीरों के माध्यम से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि यादों और इतिहास को संजोकर रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।


एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रमेश गाबा ने कहा कि संगठन द्वारा लगातार वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाने का उद्देश्य फोटोग्राफरों को एकजुट करना तथा उनके अंदर फोटोग्राफी के प्रति नया जोश और उत्साह पैदा करना है। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के दौर में फोटोग्राफरों को नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी कला और व्यवसाय को मजबूत करना चाहिएं।

इस अवसर पर जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के नूरमहल यूनिट के प्रधान अजय बत्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने के काटकर इस दिन को यादगार बनाया

कार्यक्रम में प्रधान राजेश थापा, जनरल सेक्रेटरी रमेश गाबा, कैशियर संदीप कुमार, सीनियर वाइस प्रधान ऋषि शर्मा, वाइस प्रधान त्रिलोक चुघ, अवतार चंद, बलराज सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, नूरमहल यूनिट के प्रधान अजय बत्रा, कमलेश कुमार, जसविंदर कुमार, संदीप सिंह, सूरज महेंद्रु, सोनू, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, रवि शर्मा, कमाजीत, जतिंदर कुमार सहित अन्य फोटोग्राफर उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी फोटोग्राफरों को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की शुभकामनाएं देते हुए फोटोग्राफी के क्षेत्र में मिल-जुलकर कार्य करने और नई पीढ़ी को इस कला से जोड़ने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *