आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग भाजपा से पहले ही निष्कासित, झूठा प्रचार बंद करे आप : अमरजीत सिंह गोल्डी

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग भाजपा से पहले ही निष्कासित, झूठा प्रचार बंद करे आप : अमरजीत सिंह गोल्डी

जालंधर, 1 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए दिनेश दुआ, सनी, हनी तलवाड़, हसन सोनी और नीरज कश्यप का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 16 दिसंबर 2024 को ही भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा ने द्वारा भाजपा से निष्कासित किया जा चुका था।

गोल्डी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा के निष्कासित लोगों को शामिल करके राजनीतिक उपलब्धि बताने का प्रयास कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि ये लोग पिछले लगभग दो वर्षों से भाजपा संगठन का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे लोगों को भाजपा नेता बताकर प्रचारित करना जनता को गुमराह करने का प्रयास है।


उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन और सिद्धांतों पर चलने वाला संगठन है। जो व्यक्ति पार्टी हितों के विरुद्ध कार्य करता है, उसके खिलाफ संगठन नियमानुसार कार्रवाई करता है। भाजपा को छोड़कर जाने वालों से पार्टी कमजोर नहीं होती, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर और अधिक मजबूत होती है।

अमरजीत सिंह गोल्डी ने मीडिया से आग्रह किया कि तथ्यों की पुष्टि के बिना निष्कासित व्यक्तियों को भाजपा नेता या पदाधिकारी के रूप में प्रस्तुत न किया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को भ्रम और प्रचार की राजनीति छोड़कर अपने शासन की विफलताओं का जवाब जनता को देना चाहिए। भाजपा पंजाब और जालंधर में निरंतर मजबूत हो रही है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *