जालंधर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी कैंप में वार्षिक समारोह व विदाई पार्टी, मेधावी छात्र सम्मानित

जालंधर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी कैंप में वार्षिक समारोह व विदाई पार्टी, मेधावी छात्र सम्मानित

जालंधर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी कैंप में गत दिवस वार्षिक समारोह एवं विदाई पार्टी आयोजित की गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डा. गुरिंदरजीत कौर (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) जिला शिक्षा अधिकारी ने शिरकत की।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा अपने पर विश्वास रखें और आत्मविश्वास ही जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है। इस अवसर पर पर पार्षद अविनाश माणक व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। जिला शिक्षा अफसर एवं पार्षद अविनाश ने स्टाफ को भी सम्मानित किया। प्रिंसीपल ने सभी आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हरजीत कौर साइंस मिस्ट्रेस ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर आशा रानी, ज्योति अग्रवाल, पूजा रानी, स्वर्णजीत कौर, प्रदीप कुमार, रंजना शर्मा, मोनिका, शिखा, कविता, कृति, महक भट्टी, राजेश कुमार, विवेक भगत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *