जालंधर कैंट पार्टी कार्यालय में संगठन की अहम बैठक, 2027 के चुनावों को लेकर हुई विचार-चर्चा

जालंधर कैंट पार्टी कार्यालय में संगठन की अहम बैठक, 2027 के चुनावों को लेकर हुई विचार-चर्चा

जालंधर कैंट: जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यालय में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के कई पुराने और अनुभवी वालंटियरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने विचार साझा करते हुए संगठन की मजबूती, लोगों से संपर्क और भविष्य की रणनीति को लेकर सुझाव दिए। बैठक के दौरान सहमति बनी कि अब विधानसभा क्षेत्र के सभी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्य पार्टी कार्यालय से ही व्यवस्थित ढंग से किए जाएंगे।

इसके साथ ही जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी दीपक बाली पार्टी कार्यालय में रोजाना जनमिलनी भी करेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा सकें। बैठक में पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, दोआबा यूथ इंचार्ज एवं जालंधर कैंट मंडी बोर्ड के चेयरमैन गुरिंदर सिंह शेरगिल, दोआबा मीडिया सचिव आत्म प्रकाश सिंह बब्बलू, संगठन इंचार्ज शुभाष भगत, ट्रेड विंग से शुभाष शर्मा, हलका कैंट के मीडिया इंचार्ज अनमोल खन्ना, डॉ. इंद्रजीत भल्ला, अमनप्रीत कौर, इंद्रवंश चड्ढा, रुबल संधू, अर्श महल, मनजीत सिंह सूरी, रविंदर कौर रहल, यूवी ढिल्लों, मंगा सरपंच, दिनेश लखनपाल, हरप्रीत सिंह वालिया, भिंदा, राजेश भाटी, निरवाल सिंह, हरजीत सिंह और विजयपाल यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र के संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय बनाने, पुराने साथियों को साथ लेकर चलने तथा जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर पार्टी के लिए मेहनत करने और संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *