भाजपा में शामिल हुए युवा नेता,

भाजपा में शामिल हुए युवा नेता,

जालंधर  (Sunny Bhagat )आज जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में युवा नेता गौतम लूथर, ऋषि सहोता और हिंदू नेता मोहित तलवार ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश एवं जालंधर भाजपा सह-प्रभारी हरजीत सिंह संधू के नेतृत्व में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा और नीतियों में विश्वास जताया।

इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान राकेश राठौड़, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, केडी भंडारी, दिनेश ढल्ल, अमरजीत सिंह अमरी, अमित तनेजा,मनजीत सिंह टीटू, पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा, रमन पब्बी, विनोद शर्मा,सुभाष सूद, महामंत्री योगेश धीर, दविंदर भारद्वाज, दीपक तेलु,युवा मोर्चा प्रधान साहिल शर्मा,महिला मोर्चा शैली खन्ना की रहनुमाई में नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, राष्ट्रहित की नीतियों और भाजपा की जनकल्याणकारी विचारधारा से प्रभावित होकर युवा एवं विभिन्न वर्गों के नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा परिवार में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मिलकर जालंधर में संगठन को मजबूत करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

इन नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की

गौतम लूथर, ऋषि सहोता, साजन लूथर, गौतम गिल, लक्ष्य गिल, राहुल, गगन, हर्ष, नमिश, नमित, साजन, लक्की, तनीश, वरुण, अविनाश, ऋषि, पुनीत, ललित, वंश, कर्ण, कसर संधू और अधु थापड़ सहित अनेक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली और कहा हम सभी युवा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *