जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं बस्ती बावा खेल मंडल के अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरिन हिक्की जी के दिशा-निर्देश एवं आशीर्वाद तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय केवल सिंह ढिल्लों जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम की घोषणा की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन 2027 भाजपा पंजाब के तहत हम सभी को मिल-जुलकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य करना होगा।

इस अवसर पर हल्का इंचार्ज शीतल अंगुराल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की हर संभव मदद के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे उन्हें अपने छोटे भाई की तरह सदैव सहयोग और मार्गदर्शन देते रहेंगे।
जिला अध्यक्ष अशोक सरिन हिक्की जी ने भी नवनियुक्त टीम को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले संगठन है और संगठन से बड़ा कोई नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रूपरेखा और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार घर-घर तक पहुंचाना है। भाजपा का ध्वज, भाजपा की विचारधारा और भाजपा का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ ही हम अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।
Ref No. 06/Bjp/24/09/26
24/09/2026
मंडल पदाधिकारियों की सूची
श्री प्रदीप खुल्लर अध्यक्ष
श्री दिनेश चौहान उपाध्यक्ष
श्री गगन अरोड़ा उपाध्यक्ष
श्री सतीश जोशी उपाध्यक्ष
श्री सरबजीत अटवाल उपाध्यक्ष
श्री सुरजीत सिंह भुल्लर उपाध्यक्ष
श्री नवीन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष
श्री सुनील चोपड़ा महासचिव
श्री संजीव शर्मा महासचिव
श्री पियूष पाठक सचिव
श्री सेवा राम सचिव
श्री महेश रहेजा सचिव
श्री राजीव गुप्ता सचिव
रोहित शर्मा सचिव
श्रीमती रंजना कुमारी प्रवक्ता
श्री संजीवन डडवाल प्रवक्ता
श्री विंकल बडेरा कोषाध्यक्ष
श्री सौरव गुप्ता मीडिया प्रभारी
श्री आकाश सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा
श्रीमती गीता पॉल अध्यक्ष महिला मोर्चा
श्री सुरेश महाजन कार्यकारणी सदस्य
श्री राकेश थापा कार्यकारणी सदस्य
श्री उर्मिल शर्मा कार्यकारणी सदस्य
अनिल भाटिया कार्यकारणी सदस्य
लाल बाबू महातो कार्यकारणी सदस्य
गुरप्रीत सिंह कार्यकारणी सदस्य
पप्पू पंडित कार्यकारणी सदस्य
रामा कांत कार्यकारणी सदस्य
प्रमोद कुमार कार्यकारणी सदस्य
सुरिंदर सिंह कार्यकारणी सदस्य
——————-
प्रदीप खुल्लर
मंडल अध्यक्ष

