शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान श्री कमलेश जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक मखसूदा किंग रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री नरेंद्र थापर जी, पंजाब चेयरमैन, शिवसेना समाजवादी ने की।
बैठक में शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट हनी भारद्वाज जी, पंजाब वाइस प्रेसिडेंट श्री मनीष गुप्ता जी, रजनीश नेटू जी, राष्ट्रीय वाइस प्रधान, तथा अर्चना जी, उत्तर भारत प्रमुख महिला सेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शिवसेना समाजवादी को उस समय महत्वपूर्ण मजबूती मिली, जब संगठन के पुराने कार्यकर्ता श्री सुनील अहीर जी अपनी पूरी टीम के साथ पुनः शिवसेना समाजवादी में शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
संगठनात्मक विस्तार के तहत श्री सुनील अहीर जी को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही दिवांशु जी को युवा चेयरमैन, जावेद खान जी को मुस्लिम विंग जिला प्रधान, साहिल मेहरा जी को सिटी प्रधान तथा सुखदेव जी को जिला सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट हनी भारद्वाज जी, श्री मनीष गुप्ता जी, श्री रजनीश नेटू जी एवं अर्चना जी ने कहा कि शिवसेना समाजवादी पिछले कई वर्षों से आतंकवाद एवं नशे के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद करती आई है। संगठन द्वारा पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ रैलियां एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शिवसेना समाजवादी आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही है तथा पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने का कार्य किया जा रहा है।
बैठक के दौरान संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और पंजाब में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा सामाजिक मुद्दों, नशे एवं आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें सरवन राजा जी, उत्तर भारत वाइस प्रधान; जस्सा अलीपुरिया जी, वाइस प्रमुख पंजाब; राजकुमार अरोड़ा जी, पंजाब वाइस प्रधान; अखिलेश जी, पंजाब उप प्रधान; पवन टीनू जी, पंजाब वाइस चेयरमैन; नंद किशोर बाबू जी, पंजाब वाइस प्रधान; विजय कनोजिया जी, पंजाब वाइस प्रधान एवं जिला प्रधान; दीपक थापर जी, युवा जिला प्रधान; साहिल पुरी जी; दलीप गोगा जी, पंजाब वाइस प्रेसिडेंट; हैप्पी जी, जिला सचिव; रवि जी, जिला वाइस प्रधान; लखवीर सिंह जी, जिला वाइस प्रधान; बाबा लाल साईं जी, जिला संत समाज अध्यक्ष; विक्की गोस्वामी जी, जिला वाइस प्रधान; प्रीति जी, महिला विंग जिला प्रधान; स्वीटी अरोड़ा जी, जिला वाइस प्रधान; प्रिया जी, पंजाब वाइस प्रधान; लखविंदर कौर जी, जिला सचिव; सोनिया भगत जी, जिला वाइस प्रधान; वीणा जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

