स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के रामा मंडी मंडल में भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के रामा मंडी मंडल में भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जालंधर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के रामा मंडी मंडल में भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा ने की यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती रही।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं, बलिदानों और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीर सपूतों के संघर्ष और त्याग का परिणाम है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे और देश की प्रगति में अपना योगदान दे।

राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। तिरंगा यात्रा जैसे अभियान युवाओं को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करवाते हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष चंदन रखे जाने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करें तथा आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रभक्ति के संस्कार प्रदान करें।

इस अवसर पर ,डॉ. राकेश रखेजा, शाम शर्मा, अरुण खुराना, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,इंजी. गुरविंदर सिंह मुल्तानी, मंडल प्रभारी,गोल्डी भाटिया,मनोज अग्रवाल, जे.पी. पांडे, अमरजीत कुमार, गुरमीत सिंह, मनीष नड्डा, सचिन शर्मा, समीर शर्मा, सहदेव शर्मा, जे.एस. राणा, हेमराज, रमेश वर्मा, पवन कुमार, देविंदरपाल शर्मा, सोधी राम, भूपिंदर अनु, अंजू डेविड, ओमप्रकाश, विशाल, प्रदीप, अर्जुन, अमन सूदेरा, गौरव, नसीब बुग्गा, नरेश कुमार, नवीन प्रभाकर, शिव नारायण राय, कालीचरण, भूपिंदर सिंह, जरनैल डिंपला, रविंद्र सोनकर, राजविंदर घुम्मण, भवनीत सिंह, मनजीत मीता, गीता रानी, तरुणा, सुरिंदर भारती, शाम लाल, जरनैल जीता तथा गोलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *