भाजपा मंडल घा मंडी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

भाजपा मंडल घा मंडी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी मंडल घा मंडी की ओर से मंडल प्रधान मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के इंचार्ज काउंसलर मंजीत सिंह टिट्टू ,मंडल प्रभारी कुमार बृजेश और , काउंसलर लाल भगत, काउंसलर अजय बबल, दिनेश भगत, बॉबी कश्यप, भोला कुशवाहा, राजू ठाकुर, जय किशोर, सचिन सरीन एवं अशोक भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *