जालंधर:12 अगस्त भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के बस्ती दानिशमंदा मंडल में पंजाब 4भाजपा एससी मोर्चा प्रधान पूर्व विधायक शीतल अंगूराल के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी में विशाल तिरंगा यात्रा बस्ती दानिशमंदा उनकी कार्यालय से निकाली गई।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है।
देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर लगातार मजबूत हो रहा है।
देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम कर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना है।
तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता बस्ती दानिशमंदा मंडल प्रधान मनीष बाल ने की, जबकि मंडल प्रभारी कुणाल शर्मा ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभाला। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शीतल अंगूराल ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश के सम्मान और तिरंगे की शान के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा।
इस मौके पर राजन अंगूराल, सचिनजीत अरोड़ा,पार्षद कृष्णा मिनिया, वरुण तनेजा शिव शर्मा दलेर सिंह अजय भगत, सौरव पलटा, मंदीप सिंह, विजय बाला, विजय बाबा, सुनील मोंटू, पंकज सारंगल, मंजीत शेरा आदि भारी संख्या में सैकड़ों लोग हाजिर थे।
कैप्शन- सैंकड़ों साथियों के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, उनके साथ मनीष बल, कुणाल शर्मा, कृष्णा मिनिया व अन्य।

