कपूरथला, 8 जुलाई 2026 कपूरथला नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए मेयर और दोनों डिप्टी मेयर के पदों पर कब्जा कर लिया है। नरिंदर सिंह मनसू को मेयर, कामाक्षी दुग्गल को सीनियर डिप्टी मेयर और समीर शर्मा को डिप्टी मेयर चुना गया है।
चुनाव के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह मनसू को कपूरथला नगर निगम का मेयर चुना गया है। इसके अलावा श्रीमती कामाक्षी दुग्गल को सीनियर डिप्टी मेयर के पद के लिए चुना गया है, जबकि समीर शर्मा को डिप्टी मेयर के रूप में चुना गया है।
यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे पार्टी शहर में ओर मजबूत हो गई है। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कपूरथला शहर के विकास और लोगों की भलाई के लिए काम करने का वादा किया है।
इस जीत से आम आदमी पार्टी ने स्थानीय सरकार में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है और कपूरथला के नागरिकों ने पार्टी पर भरोसा जताया है।

