जालंधर 28 मई ( सन्नी भगत)भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने केवल सिंह ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सुशील शर्मा ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा पंजाब में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पंजाब में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।
सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पूरी मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
