जालंधर भाजपा के 6-7 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर जिम्मेवारिया तय की

जालंधर भाजपा के 6-7 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर जिम्मेवारिया तय की

जालंधर, ( सन्नी भगत) भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आगामी 6 जून शनिवार और 7 जून रविवार को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड, नज़दीक शीतला माता मंदिर में सम्पन्न हुई। यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा जालंधर (शहरी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। शिविर की व्यवस्थाओं, अनुशासन, आवास, भोजन, पंजीकरण एवं कार्यक्रम संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती रहती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय एवं राष्ट्रवाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।

सुशील शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक एवं सफल सिद्ध हो।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु ने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा को बेहतर भविष्य, सुरक्षा और विकास के मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं
मंथरी श्रीनिवासुलु ने कहा कि पंजाब की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और प्रदेश के लोग भाजपा को अपने सुरक्षित, विकसित और उज्जवल भविष्य के मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित, सुशासन, सुरक्षा और विकास की राजनीति करती है।मंथरी श्रीनिवासुलु कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और पंजाब के लोग भी अब विकास, रोजगार, उद्योग, बेहतर कानून व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन के लिए भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालन समिति के प्रमुख अशोक सरीन हिक्की,सह प्रमुख दविंदर भारद्वाज,मनीष विज,अतिथि संपर्क संपर्क समिति रमन पब्बी,सुभाष सूद,रवि महेंदरू,आवास समिति के प्रमुखअमरजीत सिंह गोल्डी,सह-प्रमुख अमित भाटिया,शाम शर्मा,भोजनालय प्रमुख अश्वनी भंडारी सह-प्रमुख पार्षद कंवर सरताज,एडवोकेट डिंपी लुभाना,मंच संचालन प्रमुख दविंदर कालिया,सह-प्रमुख बृजेश शर्मा,प्रमोद कश्यप,नियंत्रक समिति प्रमुख पुनीत शुक्ला (सिवल मेंबर कैंट बोर्ड जालंधर कैंट),सह-प्रमुख दर्शन लाल भगत,श्रीमती शालू,पंजीकरण समिति प्रमुख भूपेन्द्र कुमार,सह-प्रमुख गोपाल कृष्ण सोनी,योगेश मल्होत्रा,दीपाली बागड़िया,अनिल शर्मा,विकास कैथ,प्रचार मीडिया विभाग प्रमुख अमित भाटिया,सह-प्रमुख दिनेश मल्होत्रा,उमेश बतरा,प्रदर्शनी प्रमुख राजेश कपूर,सह-प्रमुख राजेश मल्होत्रा (आर.के),सन्नी शर्मा,परिसर सज्जा प्रमुख सुनील शर्मा(सन्नी),सह-प्रमुख संजीव मनी,पंकज जुल्का,अजमेर सिंह बादल,सूर्या मिश्रा,सुरक्षा विभाग प्रमुख ललित बब्बू,सह-प्रमुख मनीष बल,अजय ठाकुर,सोनू चौहान,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख हितेश स्याल,राजीव ढींगरा,भगवंत प्रभाकर आदि कार्यकर्ताओ को अलग-अलग विभागों कि जिम्मेवारी दी गई।इस बैठक मे जिन भाजपा कार्यकर्ताओ की ड्यूटी लगाई गई वो सब उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *